Wednesday, July 23, 2008

नशा

आओ आज नशे की बातें करें
कुछ पीने पिलाने की बातें करें,
तुमने पीये होंगे अपने और गैरों के प्याले से
पीकर झूमो आज मेरे प्याले से,,

suna है पीने वालों से
कोई ग़म भुलाने के लिए पीता है
कोई जशन मनाने के लिए पीता है
मेरा प्याला तो यारों जिंदगी जीने का नशा देता है,,


मेरा प्याला क्यारीओं में खिल रहा गुलाब है
जिसकी महक का नशा लाजवाब है

प्याले में मेरे हंसीं वादियाँ भरीं है
प्रकृति के रूप का नशा बेमिसाल है

मेरा प्याला घनघोर घटाओं से भरा है
रिमझिम फुहारों की मधु का नशा करास्मात है

बच्चों की किलकारियां भी हैं प्याले में मेरे
इन खुबसूरत पलों का सुरूर बेहिसाब है

आओ आज नशे की बातें करें
कुछ पीने पिलाने की बातें करें
तुमने पीये होंगे गैरों के प्याले से
पीकर तुम झूमो आज मेरे प्याले से

3 comments:

Anonymous said...

मेरा प्याला तो यारों जिंदगी जीने का नशा देता है,,

प्याले में मेरे हंसीं वादियाँ भरीं है
मेरा प्याला घनघोर घटाओं से भरा है

बच्चों की किलकारियां भी हैं प्याले में मेरे

bada hi nasheela hai aap k pyale ka nasha.

Sumit Pratap Singh said...

सादर ब्लॉगस्ते!

कृपया निमंत्रण स्वीकारें व अपुन के ब्लॉग सुमित के तडके (गद्य) पर पधारें। "एक पत्र आतंकवादियों के नाम" आपकी अमूल्य टिप्पणी हेतु प्रतीक्षारत है।

Prabhakar Pandey said...

बच्चों की किलकारियां भी हैं प्याले में मेरे
इन खुबसूरत पलों का सुरूर बेहिसाब है ।

अति सुंदर। वास्तिवकता और यथार्थता की जमीन से जुड़ा रोचक एवं प्रेरक।