मुंह पर उनने पावडर लगाया
पूंछ में देखो क्रीम रे
आधे बाल हरे रंग के
बाकी रँगे हैं लाल रे
पहन के गोगल्स और हैट
डाल गले में चैन रे
एक कान में बाली पहन के
खुद को समक्षे कूल रे
जो भी देखे उनको तो
वो समक्षे ये है फैशन रे
बन्दर मामा की चाल में देखो
सारे फंस गए कैसे रे
अब तो भइया सारा जंगल
फैशन की है चपेट में
जिधर भी देखो सारे जानवर
कूल dude हैं लगते रे
सारा जंगल कूल हो गया
ये है फैशन की रफ्तार
बन्दर मामा निकले हैं अब
करने कोई नया श्रृंगार ,,