Wednesday, May 13, 2009

Wednesday, March 18, 2009

विदेशी होली

लगा है मेला होली का मेरे घर के द्वार
बच्चों ने मुह रंग दिए हरे गुलाबी लाल

पिचकारी केसै चलायें पूछे मेरा लाल
औंटी ने तो डाला है महंगा वाला शौल

ऐसे होली केसे होगी, सूट बूट मैं हैं अंकलजी
पहन के आओ कुरता पजामा तभी तो होगा होली का हंगामा

गुजिया ,सेव, लड्डू और खारे रंग भरे हाथों से खिलाएं
,
थोडी भंग अगर मिल जाए तो झूम झूम के नाचें गायें,,

फिर भी हम तो खुश हैं भाई ,
विदेश में हमने होली जो मनाई,,

होली है भाई होली है , रंग बिरंगी होली है
मेल जोल की होली है , होली है भाई होली है ..

Tuesday, January 20, 2009

२६ जनवरी पर विशेष

आओ हम राष्ट्र पताका को चूमे ,
चलो हम आजादी में घूमे,

आओ हम गाँधी के मूल्यों को आंके ,
चलो हम वेवेकानंद के जीवन में झांके ,

आओ हम वाल्मीकी को पढ़कर जाने
चलो हम हरीशचंद्र के सत्य को जाने ,

आओ हम सुबश्चंद्र बोस की देशभक्ती को मापें ,
चलो अब लौह पुरष बल्लभ की शक्ती को नापें ,

क्यों न हम आर्जुन के नीशाने को साधें ,
चलो अब एकलव्य की लगन को सराहें ,

क्यों न हम लख्मीबाई की वीरता को देखे,
अब हम सरोजनी नायडू के देशभक्ती गीतों में भीगें,

आओ अब भरत से मीले,
चलो अब मंगल पांडे से भीडें,

अब हम भगत्शींग की शहादत याद करें ,
आओ इन देश के वीरों को शत शत नमन करें
शत शत नमन करें.