Wednesday, May 13, 2009
Wednesday, March 18, 2009
लगा है मेला होली का मेरे घर के द्वार
बच्चों ने मुह रंग दिए हरे गुलाबी लाल
पिचकारी केसै चलायें पूछे मेरा लाल
औंटी ने तो डाला है महंगा वाला शौल
ऐसे होली केसे होगी, सूट बूट मैं हैं अंकलजी
पहन के आओ कुरता पजामा तभी तो होगा होली का हंगामा
गुजिया ,सेव, लड्डू और खारे रंग भरे हाथों से खिलाएं ,
थोडी भंग अगर मिल जाए तो झूम झूम के नाचें गायें,,
फिर भी हम तो खुश हैं भाई ,
विदेश में हमने होली जो मनाई,,
होली है भाई होली है , रंग बिरंगी होली है
मेल जोल की होली है , होली है भाई होली है ..
Tuesday, January 20, 2009
२६ जनवरी पर विशेष
चलो हम आजादी में घूमे,
आओ हम गाँधी के मूल्यों को आंके ,
चलो हम वेवेकानंद के जीवन में झांके ,
आओ हम वाल्मीकी को पढ़कर जाने
चलो हम हरीशचंद्र के सत्य को जाने ,
आओ हम सुबश्चंद्र बोस की देशभक्ती को मापें ,
चलो अब लौह पुरष बल्लभ की शक्ती को नापें ,
क्यों न हम आर्जुन के नीशाने को साधें ,
चलो अब एकलव्य की लगन को सराहें ,
क्यों न हम लख्मीबाई की वीरता को देखे,
अब हम सरोजनी नायडू के देशभक्ती गीतों में भीगें,
आओ अब भरत से मीले,
चलो अब मंगल पांडे से भीडें,
अब हम भगत्शींग की शहादत याद करें ,
आओ इन देश के वीरों को शत शत नमन करें
शत शत नमन करें.
Wednesday, July 23, 2008
नशा
कुछ पीने पिलाने की बातें करें,
तुमने पीये होंगे अपने और गैरों के प्याले से
पीकर झूमो आज मेरे प्याले से,,
suna है पीने वालों से
कोई ग़म भुलाने के लिए पीता है
कोई जशन मनाने के लिए पीता है
मेरा प्याला तो यारों जिंदगी जीने का नशा देता है,,
मेरा प्याला क्यारीओं में खिल रहा गुलाब है
जिसकी महक का नशा लाजवाब है
प्याले में मेरे हंसीं वादियाँ भरीं है
प्रकृति के रूप का नशा बेमिसाल है
मेरा प्याला घनघोर घटाओं से भरा है
रिमझिम फुहारों की मधु का नशा करास्मात है
बच्चों की किलकारियां भी हैं प्याले में मेरे
इन खुबसूरत पलों का सुरूर बेहिसाब है
आओ आज नशे की बातें करें
कुछ पीने पिलाने की बातें करें
तुमने पीये होंगे गैरों के प्याले से
पीकर तुम झूमो आज मेरे प्याले से
Tuesday, June 24, 2008
फैशन
मुंह पर उनने पावडर लगाया
पूंछ में देखो क्रीम रे
आधे बाल हरे रंग के
बाकी रँगे हैं लाल रे
पहन के गोगल्स और हैट
डाल गले में चैन रे
एक कान में बाली पहन के
खुद को समक्षे कूल रे
जो भी देखे उनको तो
वो समक्षे ये है फैशन रे
बन्दर मामा की चाल में देखो
सारे फंस गए कैसे रे
अब तो भइया सारा जंगल
फैशन की है चपेट में
जिधर भी देखो सारे जानवर
कूल dude हैं लगते रे
सारा जंगल कूल हो गया
ये है फैशन की रफ्तार
बन्दर मामा निकले हैं अब
करने कोई नया श्रृंगार ,,
Wednesday, June 18, 2008
ख्यालों की कलम
काव्य का झरना बहता चला गया ,
अनगरत शिलाखंडों को पीछे छोड़
अनगिनत शिलालेख बनता चला गया,,
भावनाएं उमड़कर इन्द्रधनुषी हो गयी,
मुलाकात खुद से होती चली गई ,,
इस हकीकत से आप भी रूबरू होयें
ख्यालों की कलम जरा थाम कर देखें,
भावनाएं आप की भी झरने सी उमड़एंगी
ख्यालों की कलम आज आप थामिए,
बेहतर है कलम की स्याही खंजर की स्याही से
इस नेक पैगाम का आगाज तो करिए,,
ख्यालों की कलम आज आप थामिये ||
Tuesday, June 10, 2008
फादर्स डे पर विशेष
दो अक्षर के इस शब्द के रहस्य को जाने;
आओ हम पिता को पहचाने,आखों में बसे वात्सल्य को जाने ;
पिता रूपी सुरक्षा कवच को पहचाने,ह्रदय में बसी सरलता को जाने;
मन में छुपी कोमलता को पहचाने,चलो उनकी धीरजता को जाने ;
आओं उनकी द्रड़ता को पहचाने,बिना स्वार्थ जीवन जीतें है कैसे ;
आओ इस गुण को भी जाने,,
मेरी नजर से देखो तो यारों ;
पिता का ह्रदय अथाह सागर,
और बाहें ब्रम्हांड को समेटे हैं,,
भगवान से पहले पिता को पाकर ,
हम दिल में पिता को सहेजें हैं ,,
पिता रूपी शब्द की व्याख्या तो व्याख्या से भी परे है ,
फिर भी दिल की गहराईओं से आती आवाज
यह ,
पिता पूज्यनीय हैं ; पिता आदरणीय हैं ,
पिता मार्गदर्शक हैं ; पिता जीवन का आदर्श हैं,
पिता वन्दनीय हैं ;पिता जीवन दर्शन हैं,
पिता सर्वोपरी हैं ;पिता जीवन का सार्थक हैं,
पिता सम्माननीय हैं; पिता जीवन का आनंद हैं,,